कानपुर नगर, थाना रेल बाजार क्षेत्र में सोमवार को हुई मार्ग दुघर्टना में दो कारे आमने-सामने भीषण टक्कर टक्कर में बगल से निकल रहे बाइक सवार बुरी तरह घालय हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो थाना रेल बाजार इलाके में सोमवार को दो कारो की भीषण टक्कर हो गयी। लोगों ने बताया कि सीओडी पुल पर आमने-सामने की भिडंत हुई। हादसे में सडक पर चल रहे दो बाइक सवार पर चार लोग चपेट में आ गये और कुदी तरह घायल हो गये। राहगीरों ने 100 नं0 पुलिस को सूचनादी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। क्यों होते है हादसे सीओडी पुलिस बीते कई वर्षो में अधर में लटका है। वर्षो बीतने के बाद भी पुल की दोनो साइड पर यातायात शुरू नही हो सका है। पुल को एक साइड खोल दिया गया है। घंटाघर से रामादेवी जाने वाले वाहनो के लिए यह साइड है लेकिन रामादेवी से आने वाले वाहन भी इसी साइड का उपयोग करते है जिससे आये दिन हादसे होते रहते है। रोडवेज बसो के चालक भी इसी रूट का इस्तेमाल करते है जबकि रामादेवी से किदवई नगर बाईपास होते हुए आना और जाने का नियम है। कई बार समाचारपत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद भी सम्बन्धित विभाग के अधिकारी नही जाग रहे है।