Home > पश्चिम उ० प्र० > अलीगढ़ > किसानों की सशक्त आवाज थे चौधरी चरणसिंह: अरविंद पाल धनगर

किसानों की सशक्त आवाज थे चौधरी चरणसिंह: अरविंद पाल धनगर

अलीगढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता स्व. चौधरी चरणसिंह की 34वीं पुण्यतिथि पर इगलास में रालोद नेता अरविंद पाल धनगर के कार्यालय पर प्रदेश महासचिव नवाब सिंह छौकर व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके पर अरविंद पाल धनगर ने चौधरी साहब को याद करते हुए कहा कि चौधरी साहब ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलियान से होकर गुजरता है। जब गांव और किसान समृद्ध होंगे तभी देश समृद्ध होगा। उन्होंने किसानों के रक्षक व मसीहा के रूप में किसानों को एक मुकाम तक पहुचाया। चौधरी चरण सिंह किसानों की सशक्त आवाज थे। इस अवसर पर कालीचरण वकील, जिला पंचायत सदस्य, अमित ठेनुआ, जिला पंचायत सदस्य जयवीर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य धीरी सिंह, प्रधान तेहरा बाबू सिंह, सूरजपाल सिंह, मनोज ठेनुआ, भीमा राजा, हेमकांत चंदेल, राजा ठेनुआ, राज ठेनुआ, अखिलेश, राजकुमार शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *