Home > पश्चिम उ० प्र० > इटावा > बाढ़ पीड़ितों की मदद को आये सपा के शिक्षक नेता अशोक राठौर

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आये सपा के शिक्षक नेता अशोक राठौर

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए खोल रखा निशुल्क भोजन वितरण केंद्र
उरई, जालौन। वैसे तो जनपद की बेतवा, यमुना सहित आदि नदियों के किनारे बसे दर्जनों गांवों के ग्रामीण बाढ़ की चपेट में आ गये है यहां तक कि बाढ़ के पानी से गांव घिरे होने के कारण ग्रामीणों का आवागमन भी अवरुद्ध हो गया है ऐसे में बाढ़ से घिरे लोगों के सामने भोजन की समस्या खड़ी हो गयी है। इसी तरह माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के नदियां पार के दर्जनों गांव यमुना का जल स्तर बढ़ने के कारण बाढ़ से घिरे हुए ऐसे लोगों की मदद के सपा के शिक्षक नेता एवं कोंच-माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रवल दावेदार अशोक कुमार राठौर आगे आये और बाढ़ प्रभावित लोगों को लंच के पैकेट के अलावा राशन सामग्री भी उनके पास तक पहुंचाने का काम कर रहे है।इतना ही नहीं सपा शिक्षक नेता अशोक राठौर ने रामपुरा के रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय में निशुल्क भोजन वितरण केन्द्र भी खुलवा रखा है जहां पर बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाने पीने की ब्यवस्था चौबीस घंटे उनके द्वारा की जा रही है। सपा नेता अशोक कुमार राठौर का कहना है कि क्षेत्र के किसी भी बाढ़ पीड़ित परिवार को भूखा नहीं सोने दिया जायेगा ऐसे लोगों के लिए उनके द्वारा राशन सामग्री से लेकर भोजन की ब्यवस्था की जा रही है। उधर सपा नेता अशोक कुमार राठौर के इस कार्य से बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत मिलती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *