Home > पश्चिम उ० प्र० > श्रमिक ,कामगार ,कर्मचारी सम्मान यात्रा का बरेली में भव्य स्वागत

श्रमिक ,कामगार ,कर्मचारी सम्मान यात्रा का बरेली में भव्य स्वागत

बरेली। मा.दिव्य त्रिवेदी स्वच्छ भारत मिशन ब्रांड अम्बेसडर एवं सदस्य पश्चिम रेलवे बोर्ड भारत सरकार व अतिथि विशिष्ट अतिथि मा.सर्वेश पाठक, राष्ट्रीय महासचिव विशिष्ट अतिथि, मा.मनीष मिश्र, प्रदेश महामंत्री व मा.योगेन्द्र गंगवार प्रदेश संगठन महामंत्री, मा.जयजीत कुशवाहा प्रदेश महामंत्री,पूर्व सीओ व मा.प्रदेश मंत्री जगदीश सिंह पाटनी,मा.आशुतोष मिश्रा प्रदेश मंत्री,मा.प्रियंक वर्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र का 25 बाइक व सैकड़ों कारों के काफिले के साथ बरेली में जगह जगह भारत माता की जय,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ माननीयों का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बरेली संजय वर्मा एवं महानगर अध्यक्ष बरेली क्षितिज टंडन के नेतृत्व में किया गया। फिर यात्रा शील चौराहा छत्रपति महाराज पर माल्यार्पण कर डाइस रेस्टोरेंट राजेन्द्र नगर में कार्यकर्ता बैठक व प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंची। बैठक में संजय कुमार वर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृज क्षेत्र (प्रभारी बरेली मण्डल ) व राकेश कुमार को भी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व सुशील छतवाल को जिला अध्यक्ष बरेली बनाया गया। और भी जिला व महानगर के कई पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गयी। बरेली में हजारों श्रमिक कार्ड बनवाये जा चुके हैं,और लगातार कार्य जारी है। माननीयों के द्वारा आगामी चुनाव को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को एक एक गांव की भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई,और भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से जिताने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *