Home > पश्चिम उ० प्र० > अलीगढ़ > अबकी बार किसान व युवा सरकार आरएलडी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा

अबकी बार किसान व युवा सरकार आरएलडी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा

अलीगढ़। किसानों की सबसे बड़ी हितैसी बनकर उबरी राष्ट्रीय लोकदल इन दिनों सुर्खियों में है। राष्ट्रीय लोकदल के द्वारा लगातार गरीब मजलूम और किसानों की आवाज बनने का काम किया जारहा है यही कारण है। अन्य पार्टियों को छोड़कर अब लोग राष्ट्रीय लोकदल की ओर रुख करते नजर आरहे है। दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ की तहसील इगलास के गांव गोरई का है। जहां राष्ट्रीय लोकदल के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा के द्वारा सदस्यता सम्मेलन का आगाज किया गया जिसमें काफी सँख्या में लोगों के द्वारा राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली गई और आरएलडी को किसान हितैषी पार्टी बताया वहीं कार्यक्रम के बाद वसीम राजा के द्वारा आरएलडी के कार्यालय पर शिरकत की और पत्रकार वार्ता के दौरान बताया गया। जिस तरह से मौजूद सरकार में त्राहि त्राहि मची हुई है। इसकी जिम्मेदार मौजूदा सरकार है। महँगाई पर तंज कसते हुए वसीम राजा के द्वारा कहा गया कि महँगाई आसमान छू रही है। सरकार सुनने को राजी नही है। वही बीते दिन हुए शराब कांड पर प्रसासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा इसमे सरकार और प्रशासन की मिली भगत है। जबतक सरकार नहीं बदलेगी सब ऐसे ही चलता रहेगा। वहीं इगलास विधानसभा से अरविंद पाल धनगर के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया बड़ी खुशी की बात है कि आज आरएलडी कार्यालय पर राष्ट्रीय युवा लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा का आगमन हुआ। आज दर्जनों लोगों के द्वारा आरएलडी की सदस्यता ली गई है। साथ ही लोकदल पार्टी आगामी चुनावों अपना परचम लहरायेगी और अबकी बार किसान व युवा सरकार,आम जनता के दिलों पर राज करेगी। वहीं इस मौके पर अरविंद पाल धनगर,नवाव सिंह छौकर,सुरेंद्र सिंह ,केवल सिंह,अमित ठेनुआ,मनोज ठेनुआ,राजेश ठेनुआ,सत्तो सत्यवीर सिंह,राम बहादुर सिंह,अब्दुल्लाह शेरवानी,मो0 इरफान ,प्रेमपाल,नितिन चौधरी, सूरजपाल चौधरी, वीरू चौधरी, वीरेन्द्र सिंह बघेल,हेमकांत चंदेल,सुलेखा चौधरी, हरचरण सिंह,पप्पू चौधरी,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *