Home > पश्चिम उ० प्र० > सोनू निगम का पुतला फूंका

सोनू निगम का पुतला फूंका

सहारनपुर। बालीवुड के महशूह पाश्र्व गायक सोनू निगम द्वारा विवादास्पद टिप्पणई के विरोध में सर्व धर्म वेलफेयर सोसाइटी ने ना केवल घोर निंदा की, बल्कि सोनू निगम का पुतला भी फूंका और उसके खिलाफ खूब नारेबाजी की।
सोसाइटी के पदाधिकारी मंगलवार को स्थानीय घंटाघर पर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी के बीच सोनू निगम द्वारा की गई टिप्पणई पर गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा सोनू निगम जैसे गायक के लिए ऐसी बातें शोभा नहीं देती। धर्म जाति व मजहब के खिलाफ इस तरह का विवादित ब्यान नहीं दिया जाना चाहिए था। किसी को भी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं है। सोनू निगम अपने कृत्य की माफी देशवासियों से मांगे अन्यता उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बाद में पुतले को आग के हवाले किया गया। प्रदर्शनकारियों में जीशान अहमद, नौशदा, मौ. साजिद, रंजीत सिंह, शेर सिंह, करण रिंकू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *