Home > खेल समाचार > क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन 

क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन 

दिलीप ट्रॉफी और अन्य क्रिकेट प्रतियोगिता को बन्द करवाएंगे
लखनऊ। राजधानी में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर गुरुवार को तानाशाही रवैये से हो रही खेल प्रतिभाओं का नुकसान को लेकर संघर्ष मोर्चा ने क्रिकेट एसोसिएशन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। तानाशाही रवैये से हो रहे खिलाड़ी संघर्ष मोर्चा उत्तर प्रदेश के सचिव अरशी रज़ा ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को भारी नुकसान हो रहा है और प्रदेश में क्रिकेट का स्तर गिरता जा रहा है। संघर्ष मोर्चा के सचिव ने बताया कि ऐसे रवैये से पिछले एक दशक से खेल प्रतियोगिता में शुन्य हो जा रहा है। जिसकी वजह से खेल प्रतिभाओं का मनोबल गिरता जा रहा है। आगे बताया कि गुप्त सूत्रों के मुताबिक यह मालूम हुआ की दिलीप ट्राफी के मैच का आयोजन लखनऊ में उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किया जाना था जो नहीं हो पाया।  जोनल मैचों का स्थान विरोध के चलते कानपुर में परिवर्तित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जब तक क्लबों को उनका अधिकार संघ द्वारा नहीं दिया जाता तब तक संघ द्वारा किसी भी प्रकार का कोई आयोजन नहीं करने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *