Home > अवध क्षेत्र > नेपाली कांग्रेस पार्टी का तीन सदस्‍यों का दल लखनऊ पहुँचा

नेपाली कांग्रेस पार्टी का तीन सदस्‍यों का दल लखनऊ पहुँचा

भाजपा विदेश संपर्क विभाग उ.प्र की टीम ने प्रदेश संयोजक कुँवर राज राजेश्वर सिंह की अगुवाई में किया स्वागत
लखीमपुर खीरी। नेपाल का सत्ताधारी दल नेपाली कांग्रेस का तीन दिवसीय प्रतिनिधिमंडल 9 अक्टूबर को नई दिल्ली होते हुए लखनऊ पहुँचा जिसमें प्रकाश शरन महत सह महासचिव नेपाली कांग्रेस पार्टी, उदय शमशेर जे बी राना, पूर्व वित्त मंत्री नेपाल तथा अजय कुमार चौरासिया पूर्व सांसद व मंत्री नेपाल के साथ भाजपा विदेश सम्पर्क विभाग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ विजय चौथाईवाले, राष्ट्रीय टीम से अश्विन जौहर आज सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुँचे जहाँ उनका स्वागत भाजपा विदेश सम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक कुंवर राज राजेश्वर सिंह की अगुवाई में प्रदेश सह संयोजक डॉ मनोज शाह एवं ऋषि पांडे जी ने प्रदेश की विदेश सम्पर्क विभाग की टीम के साथ किया। तदोपरांत वे उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की तथा दोनों देशों की राजनैतिक परस्थिति एवं भारत नेपाल के संबंधों को मज़बूत करने हेतु चर्चा हुई। माननीय मुख्यमंत्री जी ने उन्हें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का सिक्का भेंट स्वरूप दिया। तदोपरांत, यह दल उत्तर प्रदेश के NRI/MSME मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से उनके आवास पर भेंट करने के पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुँचा जहाँ भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने उनका स्वागत किया।। इसके उपरांत यह प्रतिनिधिमंडल काशी के लिए रवाना हो गया। उल्लेखनीय है कि नेपाल भारत के विगत कुछ दिनों में दोनों सरकारों की ओर से सम्बन्धों को मजबूत करने हेतु प्रयास चल रहे है जिसके अंतर्गत वहाँ  की सत्ताधारी पार्टी का यह प्रतिनिधिमंडल भारत आया व नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, विदेश मंत्री एस जयशंकर सहित कई पदाधिकारीयो व मंत्रियों से मुलाकात हुई। यह प्रतिनिधिमंडल बुधवार प्रात: लखनऊ आया व राजनेताओं व पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के उपरांत वाराणसी को रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *