Home > राष्ट्रीय समाचार > अवैध निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान की हवा निकालने में जुटे लखनऊ विकास प्राधिकरण के अभियंता

अवैध निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान की हवा निकालने में जुटे लखनऊ विकास प्राधिकरण के अभियंता

अनिल कुमार सिंह
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश के अवैध निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान की हवा निकालने में जुटे लखनऊ विकास प्राधिकरण के अभियंता जोर सोर से लगे हुए है। सभी जोनके अधिशासी अभियंता एलडीए उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश को गुमराह कर रहे है। बडे अवैध निर्माणों अपार्टमेंटों, कॉम्प्लेक्सों और हॉस्पिटलों को बचाने के लिए छोटे दुकानदारों को निशाना बना रहे है। राजधानी में बड़े अवैध अपार्टमेंटों, हॉस्पिटलों और कॉम्प्लेक्सों को छोड़कर एकल दुकानों को विशेष अभियान के तहत ध्वस्त करने की रणनीति बनायीं गयी है। बडे अवैध निर्माणकर्ताओं को अभय दान देकर उपाध्यक्ष को गुमराह किया जा है। एलडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान में भी अभियंताओं ने दिखाया अपना कमाल दिखा दिया है। जिन अवैध निर्माणों से रकम वसूलने का के रस्ते बंद हो चुके है उन्ही अवैध निर्माणों को निशाना बनाया जा रहा है। इस प्रकार लखनऊ विकास प्राधिकरण के अभियंता वीसी अभिषेक प्रकाश के बडे अवैध निर्माणों के अभियान को बर्बाद करने में जुटे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *