Home > धर्म संसार > 2 लाख 52 हज़ार 500 दियों की किरणों से अलौकिक हुआ मनकामेश्वर उपवन घाट, हर हर महादेव जयगोष के साथ हुई नमोस्तुते माँ गोमती महाआरती

2 लाख 52 हज़ार 500 दियों की किरणों से अलौकिक हुआ मनकामेश्वर उपवन घाट, हर हर महादेव जयगोष के साथ हुई नमोस्तुते माँ गोमती महाआरती

तरुण जायसवाल
लखनऊ,23 नवम्बर 2018 दिन शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर नमोस्तुते माँ गोमती के तत्वाधान में आयोजित आदि माँ गोमती महाआरती से बुधवार को मनकामेश्वर उपवन घाट की अलौकिता अपने चरम को स्पर्श कर रही थी। 24 नवम्बर 2018 की पुनीत संध्या पर मनकामेश्वर मठ-मंदिर की प्रमुख महंत देव्या गिरि ने आदि माँ गोमती महाआरती की। कार्तिक माह की पूर्वसंध्या पर आयोजित इस गोमती आरती के मौके पर घाटों को शरद ऋतुओं  के पुष्पों व 2 लाख 5 हज़ार दीयो से सुशोभित किया गया जिससे सम्पूर्ण घाट पर अति मोहक दृश्य उत्पन हुआ। कार्तिक पूर्णिमा की संध्या होने के कारण आदि माँ गोमती महाआरती को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कार्यक्रम के शुरआत चार बजे मनकामेश्वर उपवन घाट पर महन्त देव्यागिरि ने द्वारा देव दीपावली का प्रथम दीप प्रज्वलित कर के किया उसके बाद एक कर के सम्पूर्ण घाट दीपों को आलौकित से अलंकृत हो गया।
11 वेदिया पर की गई आदि माँ गोमती विश्व कल्याण एवं कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली पूर्णिमा चंद्र  महाआरती
नमोस्तुते माँ गोमती एवं मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्रीमहंत दिव्यगिरी जी महाराज ने मुख्य मंच से माँ गोमती की महा आरती की साथ ही साथ कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर महंत देव्यागिरि ने चंद्र आरती कर भगवान चंद्रदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित व पंडित शिव राम अवस्थी के आचार्यत्व में सभी वेदियों पर एक ही वेश भूषा में सभी पंडितों ने मंत्रों उच्चार के साथ माँ गोमती की आरती और पूजा अर्चना की।
शरद ऋतू पुष्प रंगोली ने उत्पन किया मनोरम दृस्य ।
मनकामेश्वर उपवन घाट पर वेदियों के सामने व पूरे परिसर में उपमा पांडेय के निर्देशन में रूपा, नैना गिरी, प्राची, कोमल, राखी समेत अन्य लड़कियों ने  भाद्र  के आगमन एवं रक्षाबंधन  अवसर पर खासकर पीले एवं लाल पुष्पों व दीपों से सुन्दर एवं भावन रंगोली सजाई। आरती देखने आए श्रद्धालुओ मे इन रंगोलियों के सामने सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।
विवेकानन्द पाण्डेय व पूजा मिश्रा के भजनों से मंत्र मुग्द हुए श्रद्धालु संस्कृत कार्यक्रम मे लिया स्कूली बच्चों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा।
विवेकानंद पांडेय भजन के साथ आरम्भ हुई गोमती आरती संध्या, उनके साथियों के संयोजन में घाट पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। गुरु मेरी पूजा, नमोस्तुते माँ गोमती,जय गणपति गण नायक…  शंकर स्तुति व अन्य भजन सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए। साथ ही साथ भजन गायिका पूजा मिश्रा ने दिव्यांश मिश्रा, जीत अलबेला व दीप कुमार ने अपने शुरू से कार्यक्रम मे समा बांध दिया।  इनके साथ संगत मे ज्योति प्रकाश शुक्ल, तबले पर मुकेश शुक्ला, पैड पर सोनू शर्मा ने साथ दिया। साथ ही साथ गयात्री परिवार से आये हुए अनिल कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान किशोर श्रीवास्तव मीना कुमारी, विमला गुप्ता,माया गुप्ता एवं अपर्णा शुक्ल ने भक्तिमय प्रस्तुति प्रस्तुत की इसके बाद संस्कृत कार्यक्रम में मानसी एंड प्रगति विष्णु स्तुति के अनुपम प्रस्तुति की। नित्रयंगना डांस एंड आर्ट परफार्मिंग इंस्टिट्यूट ने प्रस्तुत की शिव वंदना जिसको देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *