Home > स्थानीय समाचार > कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने जन सहयोग केन्द्र पर सुनी जान समस्याएं

कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन ने जन सहयोग केन्द्र पर सुनी जान समस्याएं

30 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ रहेंगे उपस्थित
लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के समाधान में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन जनसहयोग केन्द्र पर उपस्थित रहे। श्री टण्डन ने जनता की शिकायतों को सुनते हुए उसके उचित समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा सुबह 11 बजे से दोपरह 1 बजे तक जनसमस्याओ के समाधान में जुटे रहे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी‘ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह तथा कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *