Home > राशिफल > आज का राशिफल

आज का राशिफल

                                                                          आज का राशिफल
मेष – स्फूर्ति का अभाव रहेगा। साथ ही क्रोध की अधिकता रहेगी। इसके परिणाम स्वरूप आपका काम बिगडने की आशंका है। गुस्से पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों और घर में कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद में पड़े बिना मौन रहकर दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा।
वृषभ – अत्यधिक कार्यभार और खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। समय से भोजन और नींद नहीं लेने के कारण बेचैनी का अनुभव करेंगे। प्रवास में परेशानी आ सकती है। निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं होने से क्रोध की भावना बढ़ेगी। योग और ध्यान से फायदा होगा।
मिथुन – मौज-मस्ती और मनोरंजन की ओर झुकाव बढ़ेगा। घूमने-फिरने का आयोजन होगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके हाथ से दान-धर्म के कार्य संपन्न होंगे।
कर्क –  गणेशजी के आशीर्वाद से आज का दिन खुशी और सफलता का है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस में अनुकूल वातावरण रहेगा। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आवश्यक खर्च होंगे। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।
सिंह –  गणेशजी कहते हैं कि आज आप शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए अपने काम पूरे करेंगे। साहित्य और कला के क्षेत्र में प्रेरणा मिलेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। संतान से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्यों के चलते मन आनंदित रहेगा।
कन्या – आज आपको प्रतिकूलताओं का सामना करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। शारीरिक स्वास्थ्य के सम्बंध में शिकायत रहेगी। मन पर चिंता का बोझ रहने से मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ खटराग होगा।
तुला –  वर्तमान समय भाग्यवृद्धि का होने से साहस और कार्य हाथ में लेने के लिए आज शुभ दिन है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। योग्य जगह पर पूंजी निवेश आपको लाभदायक रहेगा। परिवार में भाई- बंधुओं के साथ आत्मीयता और मेल- मिलाप रहेगा।
वृश्चिक –  गणेशजी आपको नकारात्मक मानसिक वृत्ति टालने की सलाह देते हैं। बोलने में सावधानी रखें ताकि पारिवारिक सदस्यों संग संघर्ष से बच सकें। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों को अवरोध का सामना करना पड़ सकता है।
धनु – गणेशजी आज आपके निर्धारित कार्य में सफलता और आर्थिक लाभ की संभावना देखते हैं। सपरिवार मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होंगे। प्रवास की, विशेष रूप से किसी तीर्थयात्रा की संभावना है।
मकर – आज आप धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य के पीछे आपका धन खर्च होगा। सगे-सम्बंधियों और परिवारजनों के साथ संभलकर बोलें क्योंकि आपकी वाणी से किसी को चोट पहुँचने की आशंका है।
कुंभ – नए कार्य या आयोजन हाथ में ले सकेंगे। गणेशजी की कृपा आपके साथ है। नौकरी धंधे में लाभ के साथ अतिरिक्त आय खड़ी कर सकेंगे। मित्र वर्ग, विशेष रूप से स्त्री मित्रों से आपको लाभ होगा। सामाजिक मंडल में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकेंगे।
मीन –आपके लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। काम की सफलता और उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपके उत्साह को दोगुना कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *