Home > मनोरंजन > वरुण धवन ने सेलिब्रेट किया गर्लफ्रेंड नताशा का बर्थ-डे, रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

वरुण धवन ने सेलिब्रेट किया गर्लफ्रेंड नताशा का बर्थ-डे, रोमांटिक तस्वीरें आई सामने

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल का आज बर्थ-डे है। नताशा ने अपना बर्थ-डे वरुण और परिवार वालो के साथ सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। वीडियो में वरुण अपनी फैमिली और दोस्त के लाथ बर्थ-डे मनाते नजर आ रहे है। नताशा के आस-पास सभी लोग बर्थ-डे गाना गाते नजर आ रहे हैं। वरुण अपने रिलेशनशिप के बारे में सभी को पहले ही बता चुके हैं। दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया है। इस पार्टी में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला है। बता दें कि वरुण और नताशा लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं मगर कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में सभी को बताया है। खबरों के मुताबिक वरुण धवन और नताशा दलाल इस साल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मगर वरुण ने इन खबरों से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा इस साल उनके पास बहुत काम है जिसकी वजह से वह इस साल शादी नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *