Home > पूर्वी उ०प्र० > स्व.राम सुन्दर पाण्डेय की39वां पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि बने राजबब्बर मधुबन

स्व.राम सुन्दर पाण्डेय की39वां पुण्यतिथि पर मुख्य अतिथि बने राजबब्बर मधुबन

मधुबन(मऊ)तहसील क्षेत्र से दो बार कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक अमरेश चन्द्र पाण्डेय के पिता व स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम सुन्दर पाण्डेय का 39वां पुण्यतिथि एवं श्रध्दांजलि का कार्यक्रम श्री राम सुन्दर पाण्डेय सर्वोदय इण्टर कालेज गजियापुर मे सम्पन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर रहे।इस महान किर्तिमान एवं कर्मठ पुरूष की पुण्यतिथि बड़े धुमधाम से मनाई गई।जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।अपने भाषण में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि स्व.राम सुन्दर पाण्डेय अपने इस मां भारती के लिए उस समय अपने देश के आजादी के लिए लड़ा जब हमारे देश पर अंग्रेजों का हुकूमत था लोग उनके गुलाम थे।उस समय ये कार्तिकारी जवान अपने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से लोहा लिया और अपने देश को गुलामी के जंजीरों से मुक्ति दिलाया उनका नाम था राम सुन्दर पाण्डेय मुख्य अतिथि ने इसारे इसारो मे भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि एक आज के स्वतंत्रता सेनानी व देश भक्त हैं जो प्रजा तंत्र को ही खतरें मे डाले हुए हैं। इस मौके पर उपस्थित रहे कांग्रेस के पूर्व सांसद राकेश मिश्रा बनारस, लोकसभा घोसी के पूर्व प्रत्याशी राष्ट्र कुवर सिंह, सपा के युवा नेता जिला पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह राठौर, मधुबन विधानसभा के पूर्व विधायक कांग्रेस व स्व.राम सुन्दर पाण्डेय के पुत्र अमरेश चन्द्र पाण्डेय एवं अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *