Home > पूर्वी उ०प्र० > रेल प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुई अशोक की मौत

रेल प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुई अशोक की मौत

बेल्थरा रोड़(बलिया)-स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 11055 गोदान एक्सप्रेस से अशोक (50) पुत्र समहुत निवासी ग्राम सोनवरसा की कटकर मौत हो गयी। घटना शनिवार की शाम करीब 6.45 बजे की है। घटना के बाद मृतक की पत्नी सोनिया देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया था। जानकारी के अनुसार मृत अशोक अपने रिश्तेदार जयप्रकाश व अजय के साथ केरल की यात्रा हेतु बिल्थरारोड स्टेशन से गोरखपुर के लिए जा रहे थे। अशोक काउन्टर से टिकट लेकर स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर 2 पर खड़ी गोदान एक्सप्रेस पर सवार होने का प्रयास कर रहे थे कि नव निर्माणाधीन प्लेटफार्म का इट पैर का लोड पड़ते ही रेल पटरी की ओर खिसक लिया जिससे अशोक का पैर फिसल कर रेल पटरी के बीच चल गया और ट्रेन के खुल जाने से कटकर उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर उसके परिजन एवं बसपा विधानसभा प्रभारी डॉक्टर संतोष कुमार बसपा जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा जिला पंचायत सदस्य सत्य प्रकाश जायसवाल अनिल यादव इकट्ठा हुए यात्रियों का आरोप था कि घटिया निर्माण होने के कारण ऐसी घटना हुई है। तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए। जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में पीएम हेतु ले लिया। मृतक अशोक के दो पुत्र विनय व प्रद्युमन तथा दो पुत्रियों में पूर्णिमा व प्रीति हैं। इसमे विनय व पूर्णिमा की शादी हो चुकी है। मृतक के पाकेट से बिल्थरारोड से गोरखपुर का टिकट भी बरामद किया है। इस घटना को लेकर सदमे में है पूरा ग्राम सभा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *