Home > पूर्वी उ०प्र० > पिस्टल के बट से युवक लहुलूहान, बाल-बाल बचा युवक

पिस्टल के बट से युवक लहुलूहान, बाल-बाल बचा युवक

विरेन्द्र प्रजापति
मधुबन(मऊ)- मधुबन थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी के समीप गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक विवादित जमीन से सटे गुमती में संचालित बीज की दुकान पर दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक पक्ष द्वारा पिस्टल से गोली चला दी गई। तत्परता से पिस्टल की नाल पकड़ लिए जाने से चली गोली हवा में चल गई। आक्रोशित पिस्टलधारी ने असलहे के बट से सिर पर प्रहार कर युवक को लहुलूहान कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित द्वारा पुलिस को प्रधान पति के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नही हुई थी।
 थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली चौकी से मजहब 50 मीटर की दूरी पर गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गया। जब एक विवादित जमीन को लेकर ग्रामसभा बेलौली भोजीपुर के प्रधानपति शुभम तिवारी पुत्र स्व. परशुराम तिवारी गांव के ही राजेश सिंह (40) पुत्र उदयशंकर सिंह की गुमती में संचालित बीज की दुकान पर पहुंच गए और किसी मामले को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते प्रधान पति ने जैसे ही मारने के लिए पिस्टल निकाली। वैसे ही राजेश ने पिस्टल की नाल पकड़ लिया। तभी गोली हवा में चल गयी। इसमें वह बाल-बाल तो बच गए। फिर भी इससे आक्रोशित प्रधान पति ने पिस्टल के बट इनके सिर पर प्रहार कर लहुलूहान कर दिया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बढ़ती भीड़ देख आरोपी भाग निकला। पीड़ित ने मामले को लेकर प्रधानपति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *