Home > पूर्वी उ०प्र० > किसी भी प्रकार के हिंसा का सहारा नहीं लेंगे ,लोहिया के बताए रास्ते पर चलेंगे— कर्मराज सिंह

किसी भी प्रकार के हिंसा का सहारा नहीं लेंगे ,लोहिया के बताए रास्ते पर चलेंगे— कर्मराज सिंह

विष्णु गुप्ता
रेणुकूट सोनभद्र –पिछले कई वर्षों से चल रहे राष्ट्रीय श्रमिक संघ युनियन का विवाद में उस समय अचानक नया मोड़ आ गया | जब उपजिलाधिकारी ने यूनियन कार्यालय का ताला खोलने का आदेश 24 /12 /2018 को दे दिया । ताला खोलने के आदेश के बाद राष्ट्रीय श्रमिक संघ युनियन के मंत्री कर्मराज सिंह ने पत्रकारों को बताया कि 1963 से राष्ट्रीय श्रमिक संघ पंजीकृत है | पंजीकरण के बाद हिंद मजदूर सभा राष्ट्रीय स्तर के ट्रेड यूनियन के साथ इसका संबध्द कराया गया । जिसका कार्यकाल पदाधिकारियों के चुनाव के बाद 2 वर्ष का होता है हर 2 वर्ष पर चुनाव कराया जाता है चुनाव के दरमियान निर्वाचन फार्म -जे के जरिए उप श्रमायुक्त पिपरी सोनभद्र द्वारा ट्रेड यूनियन रजिस्टर में दर्ज कराया जाता है | यूनियन के महामंत्री कर्मराज सिंह ने कहा कि निर्वाचन के दूसरे पक्ष द्वारा गलत तरीके से विवाद खड़ा करके 25/5/ 2015 को एकपक्षीय अस्थाई निषेधाज्ञा इस आशय से पारित किया गया कि यूनियन कोई नीतिगत निर्णय न ले सके। नियमानुसार अध्यक्ष व महामंत्री के हस्ताक्षर के बाद ही नए चुनाव कराए जा सकते हैं | आगे उन्होंने पत्रकारों को बताया कि दूसरे पक्ष के करुणेश शुक्ला ने गलत तरीके से फार्म -जे भर कर अध्यक्ष और मंत्री के हस्ताक्षर कर के उप श्रमायुक्त पिपरी के पास जमा कर दिया जो कि अपने आप में अवैध है फार्म -जे पर महानंद सिंह के हस्ताक्षर थे जिन्हें 2015 में ही अपने पद से हटाया जा चुका था | अतः चुनाव पूरी तरह से फर्जी और अवैध है | उन्होंने उप श्रमायुक्त पिपरी राकेश द्विवेदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि दूसरे पक्ष को राष्ट्रीय श्रमिक संघ पर कब्जा दिलाने के फिराक में शुरू से थे | उन्होंने कहा कि उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी का व्यवहार पक्षपात पूर्ण और साजिश से लिप्त थे | उन्होंने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुटबाजी करके जबरन कार्यालय पर कब्जा करने के फिराक मे हैं यदि ऐसा होता है तो लोहिया जी के नक्शे कदम पर चलने वाला राष्ट्रीय श्रमिक संघ टूट कर बिखर जाएगा और यह मजदूर जो 1963 से राष्ट्रीय श्रमिक संघ मे अपनी आस्था बनाए हुए हैं | उनके विश्वास को ठेस पहुंचेगा जिससे किसी भी समय औद्योगिक अशांति फैल सकती है जिसका जिम्मेदार स्थानी गुटबाजी करने वाले व उनके सहयोगी करने वाले होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *