Home > पूर्वी उ०प्र० > 70 साल के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए नागरिक संशोधन कानून लाया गया -सदर विधायक पलटू राम

70 साल के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए नागरिक संशोधन कानून लाया गया -सदर विधायक पलटू राम

बलरामपुर। लोक जागरण मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रहित में नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में विशाल रैली का आयोजन एकत्रीकरण होकर तुलसी पार्क प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथ लालजी निर्मल ने कहा कि आपके इस अभियान से यह तय हो गया है। इस देश में जो बवाल मचा रहे है। वह राष्ट्र द्रोही हैं। देश के बंटवारे के बाद लियाकत खान एवं नेहरू के बीच में समझौता हुआ था कि जो अल्पसंख्यक आपके देश में रहेंगे। उनकी सुरक्षा की जाएगी। हमने अपने धर्म का पालन किया लेकिन पाकिस्तान ने नहीं किया। 23% हिंदू अब 3% रह गए कहां गए यह यक्ष प्रश्न है बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया था और न्याय मंत्री बने पाकिस्तान में भी योगेंद्र नाथ मंडल ने संविधान बनाया और वहां के न्याय मंत्री बने पाकिस्तान में हिंदुओं का नरसंहार,बलात्कार, अत्याचार, हत्याओं का विरोध किया तो और नरसंहार होने लगे उन्होंने पद से त्याग दे दिया। फिर नरसंहार हुआ और उन्हें भाग आना पड़ा आज जो लोग शरणार्थी हैं। उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया ।अत्याचार सहकर भी बनी रहे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का मत था जो भी पीड़ित किए गए और जिन पर अत्याचार हुए उन्हें नागरिकता दी जाए। नागरिक संशोधन कानून अंबेडकर के विचारों पर बना है। एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं पाकिस्तान ने दलित हिंदुओं को आने नहीं दिया रोक लिया कि सफाई कौन करेगा हाथ से मैला उठाने की प्रथा 70 सालों में किसी ने समाप्त नहीं दिया। नरेंद्र मोदी ने घर-घर शौचालय बनाकर इसको पूर्ण किया। विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। किस मुंह से चुनाव में जाएंगे इसी लिए भ्रम पैदा कर अराजकता फैला रहे हैं। सीमा जागरण मंच के राधेश्याम मिश्रा ने कहा लोकमत को ललकारा जा रहा है। विधान बन गया है यह लोग ना विधान मानते हैं ना सर्वोच्च न्यायालय की बात मानते हैं चंद्र लोक भ्रम फैलाकर अराजकता फैला रहे आप सभी से अनुरोध है। गांव गली कूचे में जाकर जन जागरण करें । गैसड़ी विधानसभा शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कहा की यह कानून सवा सौ करोड़ नागरिकों पर कोई खतरा नहीं है। भाजपा सरकार ने जो 5 साल में विकास किया है। वह 70 साल में नहीं हुआ। विकास पर आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा कि विकास एवं लाभ सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर किया गया। किसी को धर्म के आधार पर वंचित नहीं किया गया। धारा 370,35a, तीन तलाक, राम मंदिर मुद्दे पर निर्णय को देश ने स्वीकार कर लिया कोई अराजकता नहीं हुई जिससे विपक्षी परेशान हैं और देश को गुमराह कर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी पार्टियों ने पूर्व में नागरिकता कानून की बात करते रहे हैं भाजपा ने लागू कर दिया इससे परेशान हैं। तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम पर चर्चा करते हुए कहा कि कोई अपने घर आना चाहता है तो क्या आने नहीं देंगे। हमारे सरकार का बड़ा मन इसलिए हमने सभी को बौद्ध, सिख, हिंदू, पारसी ,ईसाई सभी को आने के लिए नागरिकता दी क्योंकि मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान ,अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हैं। वहां मुसलमानों का उत्पीड़न नहीं होता है। इसलिए इन धर्मों को शामिल नहीं किया गया। सदर विधायक पलटू राम ने अपने ओजस्वी वक्तव्य में कहा कि 70 साल के बाद पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार उत्पीड़न से निजात दिलाने के लिए नागरिक संशोधन कानून लगाया गया। क्योंकि लियाकत खान और नेहरू के बीच समझौता हुआ। अल्पसंख्यकों पर अत्याचार नहीं होगा पाकिस्तान ने अपने धर्म का निर्माण नहीं किया। हमने अपने धर्म का निर्वहन किया विकास स्वतंत्रता सभी में समान अधिकारों के साथ-साथ देश का राष्ट्रपति,मुख्यमंत्री, राज्यपाल,न्यायधीश, आईएएस,आईपीएस जैसे सर्वोच्च पदों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने सेवा की है। धर्म के आधार पर देश के अंदर कोई भी उत्पीड़न नहीं होता विपक्षियों के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा नहीं रह गया। बौखला कर समाज को बांटने अराजकता फैलाने के लिए भ्रम पैदा कर रहे हैं। उतरौला विधायक रामप्रताप वर्मा ने नागरिक संशोधन अधिनियम पर चर्चा करते हुए सभी के विचारों को अपने से जोड़ते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया और धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह,पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू ,अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष मंगरे प्रसाद, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हिंदू महासभा के अध्यक्ष प्रवीण सिंह बिल्लू, अजयवीर सिंह,अमरजीत सिंह, गौरव जी, मंजू तिवार,आद्या सिंह पिंकी, स्वर्ण लता श्रीवास्तव, ललिता सिंह, झूमा सिंह, कार्यक्रम के संयोजक संचालक संजय शर्मा, वरुण सिंह मोनू आदि हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *