विवेक जयसवाल
बलिया। चकफुल किसान मजदूर इंटर कॉलेज,चकफुल बलिया के पूर्व प्रबंधक फैय्याज खान का निधन भिलाई छत्तीसगढ़ में हो गया। इसकी सूचना मिलते ही विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई और विद्यालय में एक शोक सभा का आयोजन कर प्रधानाचार्य हफीजरर्हमान एंव अध्यापकों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालने के उपरांत 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इसके उपरांत शोक में विद्यालय बंद कर दिया गया।