Home > पूर्वी उ०प्र० > गोंडा > अपना दल एस के पदाधिकारियों ने कर्नलगंज में पीड़ित महिला से की मुलाकात

अपना दल एस के पदाधिकारियों ने कर्नलगंज में पीड़ित महिला से की मुलाकात

सुरेश कुमार तिवारी 

कहोबा चौराहा गोण्डा। मंगलवार को अपना दल (एस) के मा. राष्ट्रीय अध्यक्षा बहन श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी, विधान परिषद् सदस्य मा.आशीष सिंह पटेल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष मा. जमुना प्रसाद सरोज जी के निर्देशानुसार, जनपद गोंडा के कर्नलगंज तहसील के गोनवा गाँव में पुछड़ी समाज की महिला को निर्वस्त्र करने की कोशिश व मारने पीटने की घटना का संज्ञान लेते हुए जनपद के पदाधिकारियों कर साथ जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा ने पीड़ित के घर जा कर उनकी पीड़ा को सुना एवं प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने पीड़ित के साथ हुए घटना के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए मामले को अपने पार्टी फोरम पर उच्चस्थ स्तर पर पहुंचाते हुए उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया.!
प्रतिनिधि मंडल में दल के वरिष्ठ नेता राम प्रगट पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवँ सदस्य जिला पंचायत अभिमन्यु पटेल, जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पेशकार पटेल व राम धीरज पटेल, युवा मंच उपाध्यक्ष शरद पटेल, छात्र मंच जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, विजय वर्मा, फूल चंद वर्मा, राम तेज वर्मा, वेद प्रकाश सोनी, रामा धर वर्मा, मेहनौन विधानसभा अध्यक्ष राकेश पटेल, राम चन्दर वर्मा, नव नीलाम्बर सहित भारी संख्या में दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवँ समर्थक साथी उपस्थित रहे.!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *