Home > व्यापार > सैंसेक्स फिर हुआ 30 हजारी, निफ्टी 9300 के पार

सैंसेक्स फिर हुआ 30 हजारी, निफ्टी 9300 के पार

नई दिल्लीः घरेलू बाजारों ने अच्छी बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है। सैंसेक्स और निफ्टी में 0.25 फीसदी से ज्यादा की मजबूती आई है। तेजी के इस माहौल में निफ्टी 9330 के आसपास पहुंचा है, जबकि सैंसेक्स 30000 को पार करने में कामयाब हुआ है। सैंसेक्स 116 अंक यानि 0.4 फीसदी की मजबूती के साथ 30,047.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एन.एस.ई. का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 40.15 अंक यानि 0.4 फीसदी बढ़कर 9,344.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी दिख रही है। बी.एस.ई. का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की तेजी आई है। बी.एस.ई. का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी मजबूत हुआ है। आई.टी., मेटल, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीदारी आई है। बैंक निफ्टी 0.15 फीसदी बढ़कर 22,385 के आसपास नजर आ रहा है।
आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स
बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एच.डी.एफ.सी., एशियन पेंट्स, ओ.एन.जी.सी. और टी.सी.एस. 2.3-0.9 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में ए.सी.सी., अंबुजा सीमेंट, टाटा मोटर्स डी.वी.आर., टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एच.यू.एल. 2.7-0.2 फीसदी तक गिरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *