Home > अवध क्षेत्र > प्रधानमंत्री मोदी स्वामी विवेकानंद के सपनों को कर रहे साकार: राधामोहन सिंह 32 युवा उद्यमियों सहित 28 खिलाड़ी हुए समम्मानित

प्रधानमंत्री मोदी स्वामी विवेकानंद के सपनों को कर रहे साकार: राधामोहन सिंह 32 युवा उद्यमियों सहित 28 खिलाड़ी हुए समम्मानित

सुलतानपुर, (वेबवार्ता)। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत बताया था। इसलिए युवाओं को अपने संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक होना जरूरी है। आज प्रधानमंत्री मोदी स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। ये बातें भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद राधामोहन सिंह ने मंगलवार को कही। वे स्वामी विवेकानंद की 158वीं जन्म जयंती के अवसर पर पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित युवा प्रतिभा एवं उद्यमी सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने पूरी दुनिया को भारतीय ज्ञान दर्शन का लोहा मनवाया। युवा देश का भविष्य होता है। वह राष्ट्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में महती भूमिका निभाता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, सांसद मेनका संजय गांधी, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा, विधायक सीताराम वर्मा, देवमणि द्विवेदी, सूर्यभान सिंह एवं राजेश गौतम ने अजय कुमार तिवारी, शुभम सिंह, अमित कसौधन, अजय वर्मा, अम्बरीष सिंह सहित 32 युवा उद्यमियों एवं हाकी सोनल तिवारी, बालीवाल अनन्या सिंह, टेबल टेनिस नैना सोनी जानसी सिंह, साक्षी सिंह, आस्था पांडे, रानी पांडे, संजना निषाद, नैना सोनी, हरिओम यादव, भानु प्रकाश बारी, राणा प्रताप यादव, प्रशिक्षक राष्ट्रीय खिलाड़ी बालीवाल वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन सहित 28 युवा खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्दन नारायण सिंह, रामेन्द्र प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह, मोहित सिंह, अखिलेश जायसवाल, आकाश जायसवाल आदि ने 101 किलो की माला पहनाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल एवं जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल ने स्वामी विवेकानंद का स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि राधा मोहन सिंह को सम्मानित किया। संचालन विजय त्रिपाठी ने किया।यहाँ पर उपस्थित सभी लोगों ने एलईडी पर विवेकानंद की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राधा मोहन सिंह एवं मंचासीन नेताओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना इसके पूर्व भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने हनुमान मन्दिर, पीडब्लूडी चैराहा पर विवेकानंद की जयंती के अवसर पर गायत्री परिवार के संयोजन में निकाली गयी साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *