Home > अवध क्षेत्र > प्रियंक दीक्षित बने पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

प्रियंक दीक्षित बने पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

अवध की आवाज
संवाददाता कुलदीप मिश्रा
पिहानी,हरदोई। कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार प्रियंक दीक्षित को पत्रकार एसोसिएशन प्रयागराज उप्र की हरदोई इकाई के जिलाध्यक्ष जयनाथ तिवारी ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जयनाथ तिवारी ने कहा कि श्री दीक्षित संगठन को मजबूत करते हुए पत्रकार हितों के आवाज उठाते रहेंगे। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रियंक दीक्षित ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास मुझपर दिखाया है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पत्रकारों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। संगठन के माध्यम से पत्रकारो की आवाज उठाई जाएगी। शीघ्र ही जिले में अभियान चलाकर ग्रामीण अंचल के पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा। प्रियंक दीक्षित को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्थानीय पत्रकारों ज़ुबैर जफर,रामलखन सविता,शुऐब जफर,कुलदीप मिश्रा,अरविन्द राठौर,विपुल मिश्रा,मयंक गुप्ता,नृपेंद्र चक्रवर्ती,अरविंद यादव,अजीत सिंह चौहान,शिव दीक्षित,कफील खान,धीरेंद्र अवस्थी,सागर पांडेय,उमाकांत सिंह,अनिल वर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *