Home > अवध क्षेत्र > अवध क्षेत्र के सीतापुर( नैमिष धाम ) में भाजयुमो की क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक सम्पन्न

अवध क्षेत्र के सीतापुर( नैमिष धाम ) में भाजयुमो की क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक सम्पन्न

कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता, नेशन विथ नमो, नमो वालेंटियर व कमल युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगी भाजयुमो
प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने अपने ओजपूर्ण वक्तव्य में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 80 में से 80 सीटें जीतने को कहा
कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया सम्मान
सीतापुर (नैमिष धाम) /लखनऊ जनपद में भाजयुमो के तत्वाधान में क्षेत्रीय कार्ययोजना की बैठक अयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का उद्बोधन और नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने कहा कि अब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ सभी कार्यक्रमों के लिए जुट जाएं, जिससे हमें हमारे अगले लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रम की विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता, नेशन विथ नमो, नमो वालेंटियर व कमल युवा महोत्सव जैसे आदि प्रमुख कार्यक्रम हैं। जो जल्द ही उत्तरप्रदेश सहित पूरे देश में भी प्रारम्भ होंगे।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष यदुवंश ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें अपने भाजपा को भाजपा से ही प्रतिस्पर्धा करके इस बार उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीट जीतकर दिखानी है। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन अवध क्षेत्र के भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास सिंह ने किया और कार्यक्रम का वित्त लिया और सभी आई हुए पदाधिकारी स्वागत और अभिनंदन कहा| | कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि इस क्षेत्रीय बैठक में मंच में मुख्य रूप से अवध क्षेत्र के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी दिनेश तिवारी भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा, महामंत्री देवेंद्र पटेल जी महामंत्री हर्षवर्धन सिंह भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ,प्रदेश सह संयोजक मरीन्द्र पांडेय, प्रदेश सह संयोजक सन्तोष जयसवाल और आए हुए अवध क्षेत्र जिले के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *